फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर

सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर

Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर
बाबरी/थानाभवन। गांव यारपुर निवासी उदयवीर पुत्र ब्रह्म सिंह अपनी भाभी सुमित्रा पत्नी इकबाल सिंह एवं पोती पीहू के साथ लालूखेड़ी क्षेत्र के गांव सोहजनी में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बाबरी में उनकी कार असंतुलित होकर पलट गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भिजवाया। जहां से गंभीर हालत में महिला रेफर कर दिया गया। कार पलटने का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। उधर, चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञानामाजरा राजपूताना निवासी विकास पुत्र राजकुमार एवं अक्षय पुत्र काका बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से किसी काम के लिए थानाभवन आ रहे थे। कादरगढ से आगे नहर की पुलिया के पास स्कूटी फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed