फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एएसपी, सीओ व एसएचओ ने किया पैदल मार्च

एएसपी, सीओ व एसएचओ ने किया पैदल मार्च

Thu, 14 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एएसपी, सीओ व एसएचओ ने किया पैदल मार्च
पुलिस ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन

कैराना। ईद उल फितर की खरीदारी के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है। लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पुलिस ने मुख्य बाजारों के अलग अलग नाकों पर पिकेट लगा कर बाजारों में बाइक व ई रिक्शा की नो एंट्री लागू कर दी। एएसपी ने बाजार में पैदल मार्च किया।

ईद उल फितर त्योहार पर खरीदारों की भीड़ बढ़ जाने व बाजारों में दुकानों के आगे इधर-उधर बाइकें खड़ी होने के कारण जाम की स्थिति रहती थी। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार सुबह से ही कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने निर्मल चौराहे, गुंबद मोहल्ला, चौक बाजार, मीना मार्केट आदि पर पुलिस पिकेट तैनात की। पुलिस पिकेट पर मौजूद जवानों ने बाजारों में आने वाली बाइकों व ई-रिक्शा को बाहर ही रोक दिया। नतीजतन बृहस्पतिवार को बाजार जाम से मुक्त नजर आए। वहीं, शाम के समय एएसपी श्लोक कुमार, सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, एसएसआई सुनील दत्त ने पुलिस बल के साथ शामली स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार, जोड़िया कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना मार्केट आदि में पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed