{"_id":"5af880714f1c1bde408b5090","slug":"121526235249-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील भराला ने की ब्राहमण समाज के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील भराला ने की ब्राहमण समाज के साथ बैठक
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने ब्राह्मण समाज को हमेशा सम्मान दिया
शामली। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित सुनील भराला ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने ब्राह्मण समाज से कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।
रविवार को पंडित सुनील भराला ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज को हमेशा सम्मान दिया है। गठबंधन की प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट मांगने के दौरान वह खुद को गुर्जर बताती हैं, लेकिन फिर मुसलमान बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को भी हम दो हमारे पांच के नारे को बुलंद करना होगा, ताकि कैराना लोकसभा क्षेत्र में बहुसंख्यक हो चुके लोगों से मुकाबला किया जा सके। कैराना से हिंदू समाज के पलायन को रोकना है। पंडित मामचंद शर्मा, पंडित ओमपाल शर्मा, पंडित अनिल शर्मा ने कुछ समस्याएं गिनाईं। इस दौरान अध्यक्षता पंडित मदन शर्मा और संचालन सुरेश आचार्य ने किया।