फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सैनिक की तरह चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता- कपिल

सैनिक की तरह चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता- कपिल

Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सैनिक की तरह चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता- कपिल
सैनिक की तरह चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता : कपिल
विज्ञापन

शामली।
मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कैराना उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को सैनिक की तरह जुट जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बूथवार समीक्षा करते हुए चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

शनिवार को कैराना उपचुनाव को लेकर शामली नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष विपिन कौशिक के कैंप कार्यालय पर हुई। उसमें विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कैराना का उपचुनाव कार्यकर्ता अपनी एकजुटता की ताकत से जिताएंगे। उन्होंने सभी बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों से तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि यदि कैराना का चुुनाव जीत गए तो 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की बड़ी जीत होगी और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान बिजेंद्रपाल, यनेश तोमर, विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी, अनमोल सक्सेना, फेरूमल, बृहमप्रकाश शर्मा, अमित मित्तल और रवि गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed