{"_id":"5ada35a74f1c1ba6018b5bbf","slug":"121524250023-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीसरे दिन चली पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीसरे दिन चली पूजा अर्चना
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीसरे दिन चली पूजा अर्चना
शामली।
सहारनपुर रोड स्थित साईं धाम पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन विधि विधान से पूजन हुआ। यजमानों ने सपत्नीक यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आहुति डालीं। परिवार में सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए प्रतिदिन जाप, श्री सूक्त, श्री कनक धारा एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ किया गया।
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लेकर 10.30 बजे तक कोलकाता से आए आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 16 यजमानों को 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि- विधान से परिक्रमा के पश्चात यज्ञ कराया। 16 यजमानों में भूपेंद्र मलिक, संजीव गर्ग एडवोकेट, अजय संगल, मास्टर ज्ञानप्रकाश समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। साईं धाम मंदिर कमेटी के प्रधान अजय संगल ने बताया कि नौ दिवसीय साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 17 वेदियों का निर्माण किया गया। 23 अप्रैल को 108 यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाएगा। पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव एडवोकेट, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, आशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।
एनजीटी के आदेश का पालन करे किसान
शामली। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि राष्ट्रीय हरित न्याय प्राधिकरण (एनजीटी) ने फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेषों को जलाने पर अर्थदंड लगाया जाएगा।