{"_id":"5ab14ce74f1c1b8f778b68ff","slug":"121521568999-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी की शिकार महिलाओं ने एडीएम से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी की शिकार महिलाओं ने एडीएम से की कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी की शिकार महिलाओं ने रोष जताया
शामली। महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में पीड़ित महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
महिलाओं को प्रशिक्षित करने तथा उनको रोजगार दिलाने के नाम पर एक साल पूर्व डोली नामक महिला को माध्यम बनाकर महिलाओं को संस्थान से जोड़ा गया था। प्रशिक्षण और रजिस्ट्रेशन के नाम पर आरोपियों ने करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में चार दिन पूर्व महिलाओं ने शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते मंगलवार को महिलाएं इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को शिकायत पत्र देकर कहा कि प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित महिला डोली, रजनी, कुसुम, ममता, सरिता, बाला, प्रीति, बबली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं ।