{"_id":"5aa95d0b4f1c1bbe758b5737","slug":"121521048843-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह सखी का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह सखी का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरु
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कांधला, ऊन एवं थानाभवन में गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से चयनित 35 समूह सखी द्वितीय मॉड्यूल का चार दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन लेखांकन का महत्व, कार्यवाही पुस्तिका, बचत पुस्तिका, व्यक्तिगत पासबुक पर समय के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संजय कुमार ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि समूह सखी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्राम संगठन के अंतर्गत गठित समूहों के क्षमतावर्धन, सुगम संचालन एवं नये समूूह गठन के लिए जिम्मेदार होती हैं। ग्राम संगठन को स्थायित्व प्रदान करती हैं। उन्होंने लेखांकन का महत्व, कार्यवाही पुस्तिका, बचत पुस्तिका, व्यक्तिगत पासबुक पर समय की जानकारी से अवगत कराया। योजना के जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने प्रशिक्षण के द्वितीय मॉड्यूल में लेन-देन प्रपत्र पर समय बनाने एवं विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान विकास भवन के सहायक लेखाकार, राजेंद्र प्रसाद, नाजमा जाकिर, पंकज कुमार, हरपाल सिंह और मोनिका मौजूद रहे।