{"_id":"5aa423724f1c1ba2758b4bdd","slug":"121520706418-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी केसलेश चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी केसलेश चिकित्सा सुविधा
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली- सहारनपुुुर के बीच शामली में रेलवे कर्मचारियों को दिल की बीमारी के इलाज की कैसलेस सुविधा मिलेगी। हार्ट की बीमारियों के इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के साथ रेलवे के स्वास्थ्य विभाग को टेंडर प्राप्त हुआ है। प्राइवेट अस्पताल में सुविधा पूरी होने पर अनुबंध किया जाएगा।
शनिवार को उत्तर रेलवे दिल्ली रेलवे हास्पिटल की टीम ने शामली रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में जांच शिविर आयोजित किया। शिविर का दिल्ली रेलवे के अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ सुमित्रा सिन्हा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों की दंत, नेत्र, शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी समेत अन्य बीमारियों के 196 मरीजों को जांच करके उपचार के लिए दवाई वितरित की गई। मुख्य अतिथि दिल्ली रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि दिल्ली और सहारनपुर के बीच रेलवे कर्मचारियों के लिए हृदय रोगियों की बीमारी के लिए सुविधा नही है। दिल्ली रेलवे अस्पताल ने दिल्ली- सहारनपुर के लिए तात्कालिक सुविधा दिए जाने के मकसद से प्राईवेट अस्पतालों से अनुबंध करने का निर्णय लिया गया है। शामली जिले से गंगा अमृत हास्पिटल प्राइवेट अस्पताल को अनुबंध का टेंडर उन्हें प्राप्त हो गया है। इस मौके पर शामली रेलवे अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डाक्टर दीपक चौधरी, दिल्ली से आई डाक्टरों की टीम में महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुमित्रा सिन्हा, नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर प्रवीण कुमार, दंतरोग विशेषज्ञ डाक्टर पवन कुमार, डाक्टर राकेश कुमार, सुधीर शर्मा, मीना शर्मा, अतुल जिंदल, रोशन लाल ,जमुना, मोहित, सोनिया का सहयोग रहा।