{"_id":"5a9aeae64f1c1bdd0b8b6c42","slug":"121520102118-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली- कांधला में रेलवे ने लगाए हाईट बेरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली- कांधला में रेलवे ने लगाए हाईट बेरियर
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली सहारनपुर रेल लाइन दोहरीकरण-विद्युतीकरण के तहत रेलवे ने शामली शहर के धीमानपुरा और कांधला में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर हाईट गेज बैरियर लगवा दिए हैं। अब इन दोनों मार्गों पर भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे।
शामली शहर में पानीपत-खटीमा, दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर, मेरठ-करनाल मार्ग से छोटे-बड़े वाहन शहर के फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा रेलवे फाटक से गुजरने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। शहर में जाम लगने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यही स्थिति कांधला में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। उत्तर रेलवे द्वारा शाहदरा से लेकर टपरी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के मद्देनजर रेलवे फाटक पर हाईट बैरियर लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी के चलते तीन माह पूर्व निर्माण एजेंसी ने हाईट बेरियर लगाने के लिए गड्ढे खुदवाने के साथ ही फाउंडेशन बनाकर तैयार करा लिए थे। शनिवार को निर्माण एजेेंसी ने शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के दोनो ओर हाईट बेरियर लगा दिया है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने बताया कि शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक और कांधला में बुढ़ाना रोड़ रेलवे फाटक पर हाईट गेज बैरियर लगा दिए गए हैं।