फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अनूठी पहल, बेटी को कन्यादान में दिए 51 पौधे

अनूठी पहल, बेटी को कन्यादान में दिए 51 पौधे

Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अनूठी पहल, बेटी को कन्यादान में दिए 51 पौधे
झिंझाना। बेटी की शादी में पिता ने 51 पौधे कन्यादान में देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अनूठी पहल को लेकर लोगों ने कन्या पक्ष की खूब सराहना की।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव भोगीमाजरा निवासी सहेंद्र शर्मा के पुत्र विकास की शादी 18 फरवरी को मुजफ्फरनगर जनपद के गांव बुड़ीना कलां में धर्मपाल शर्मा की पुत्री अंतिमा से हुई। शादी समारोह में धर्मपाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर कन्यादान में 51 पौधे देकर मिसाल पेश की। दूल्हा पक्ष के लोगों ने भोगी माजरा लौटने पर कन्या दान में मिले पौधे लोगों को दिखाए और बताया कि अन्य लोगों को भी इस तरह से पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ससुराल से आए पौधों को अपने घर व गांव में लगवाएंगे।
विज्ञापन

25 फरवरी को होगी बैठक
शामली। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री इसरार अली ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संघ बैठक 25 फरवरी को सुबह 11 बजे विकास भवन शामली में होगी। आय व्यय के बारे में तथा सदस्यता शुल्क जमा करने व साथियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed