फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रालोद ने आम बजट को बताया किसान विरोधी

रालोद ने आम बजट को बताया किसान विरोधी

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रालोद ने आम बजट को बताया किसान विरोधी
शामली। केंद्र सरकार के आम बजट को राष्ट्रीय लोकदल ने किसान विरोधी करार दिया है। रालोद नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कहती है, लेकिन किसानों को फसलों का मूल्य तक समय पर नहीं मिलता।
विज्ञापन

शुक्रवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्र सरकार के आम बजट पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि संसद में पेश किया गया आम बजट किसानों के साथ छलावा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से किसानों की आय दोगुना करने का राग अलापा जा रहा है, लेकिन इस कार्यकाल में किसानों के हित में कोई खास कार्य नहीं हुआ। जिला महासचिव सुनील मलिक ने बताया कि गन्ना और आलू उत्पादक किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। किसानों को बगैर ब्याज का ऋण मिलना चाहिए, बिजली बिल माफ होने चाहिए। मौके पर सर्वेश सिंभालका, विशाल करोड़ी, संजीव कुमार, आशुतोष पंवार, डॉ. मुबारक अली, पंकज कालखंडे, रजनीश कोरी, सतेंद्र सल्फा, देवानंद गौड, विकास धीमान, सनोज चौधरी, कृष्णपाल बहावडी, रिशिपाल तरार, रविंद्र सोंटा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


चार को मजदूर किसान हित चिंतक सम्मेलन
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की ओर से चार फरवरी को कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में किसान मजदूर हित चिंतक सम्मेलन होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट के करनाल रोड स्थित आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसमें सहारनपुर मंडल अध्यक्ष हाजी शाहदीन ने बताया कि सम्मेलन में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों के संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों और मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए होगा, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं, बैठक के दौरान केंद्र सरकार के आम बजट पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि आम बजट में किसान और मजदूरों का कोई फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि यह तो चुनावी बजट लाया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह जनसेवक, चौधरी राजवीर सिंह विद्रोही ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed