{"_id":"5a736ea94f1c1b4e588b62aa","slug":"121517514409-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यवाओं को जमकर भाया आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यवाओं को जमकर भाया आम बजट
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आम बजट की युवाओं ने की सराहना
शामली। रोजगार के अवसर बढ़ाने और नई घोषणाओं से युवाओं को आम बजट पसंद आया। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और कौशल विकास के तहत शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण व छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट में युवाओं और बेरोजगारों का काफी ख्याल रखा। बजट में 2020 तक 50 लाख युवाओं को छात्रवृत्ति देेने की घोषणा की है तो बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार देने की घोषणा भी की है। कौशल विकास योजना के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। जिससे आम बजट को सुनकर युवाओं में उत्साह नजर आया। बीकॉम के छात्र अभिषेक और विशाल का कहना है कि बेरोजगारों को रोजगार मिलने से देश की तरक्की होगी और देश खुशहाल बनेगा। वहीं, बिलाल और मयंक बालियान ने बताया कि गरीब युवाओं को छात्रवृृत्ति मिलने से देश में साक्षरता की दर बढे़गी और कौशल विकास के तहत दिया जाने वाला प्रशिक्षण से युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा।