{"_id":"5a6e19f84f1c1bb1208b5fdf","slug":"121517165048-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उतर प्रदेश को अलग राज्य बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी उतर प्रदेश को अलग राज्य बने
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शामली।
नगरपालिका के सभागार में उत्तम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। वक्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और खंडपीठ हो सकती है, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यहां इनकी स्थापना क्यों नही हो सकती।
अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की आबादी 25 करोड़ है और छोटे होने से तरक्की कर रहे है। दलील कि पूरे उत्तर प्रदेश में 15 विश्वविद्यालय पांच कृषि विश्वविद्यालय है, 19 मेडिकल कालेजों हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मात्र दो विश्वविद्यालय और एक कृषि विद्यालय और तीन मेडिकल कॉलेज ही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है। कार्यशाला में मेरठ से आए राजेश शर्मा, बागपत के सुमित जागिड़, पंकज प्रताप मेरठ और राजवीर सिंह मुंडेट, सुनील पंवार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में आसपास के लोगों ने भी सहभागिता की। संचालन हाजी वरीश अहमद ने किया।
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनीं
फोटो समाचार
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिला मुख्यालय और प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेता डाक्टर मनोज चौधरी और भाजपा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस, कल्पना चावला, महिलाओं के देश में योगदान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण, भारतीय परंपरा एवं संस्कृति आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में राकेश कुमार, मोनू कुमार, आकाश राणा, जयपाल सिंह, अनुज गुप्ता, रमेश अग्रवाल, विकास कुमार मौजूद रहे।