{"_id":"5a6e18fa4f1c1b81268b6ea5","slug":"121517164794-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदो का विवरण 31 जनवरी तक होंगे बेबसाइट पर अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदो का विवरण 31 जनवरी तक होंगे बेबसाइट पर अपडेट
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शामली।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बावजूद रिक्त रह गए पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। जिले में प्रधान का एक, बीडीसी के चार, ग्राम पंचायत सदस्यों के दस पद रिक्त है। इसके लिए रिक्त पदों का विवरण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट 31 जनवरी तक किया जाएगा।
एडीओ हरी सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पदों पर उप निर्वाचन प्रस्तावित है। जिले में प्रधान पद के लिए पंजोखरा, बीडीसी के लिए ऊन ब्लाक में बिड़ौली सादात, मालैंड़ी, थानाभवन ब्लाक के महावतपुर, शामली ब्लाक में भाजू, ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए जहांगीरपुर-पिड़ौरा के वार्ड 13, मुंडेट खादर के वार्ड 5, नाईनंगला- सकौती के वार्ड नंबर 7, खोड़समा के वार्ड 3, ऊंचा गांव के वार्ड नंबर एक, मवी के वार्ड सात, मलकपुर के वार्ड 8, इस्सौपुर टील के 3, भारसी गांव के वार्ड नंबर 3 एवं 10 शामिल है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए खाली पदों का विवरण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक अपडेट कराया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवबहादुुुुर सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के छूटे नामों को शामिल करने एवं त्रुटिपूर्ण नामों का संशोधन किए जाने और अपात्र व्यक्तियों के नामों को विलोपित किए जाने के लिए 31 जनवरी तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्राप्त आवेदनों की जांच करके उनका निस्तारण करते हुए परिवर्धन संशोधन और विलोपन की पूरक सूची तैयार किए जाने की कार्रवाई 12 फरवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण की जाएगी।