{"_id":"5a21ae4a4f1c1baf678bf479","slug":"121512156746-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों ने किया हंगामा तो पुलिस ने चलाया डंड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों ने किया हंगामा तो पुलिस ने चलाया डंड़ा
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत खां को हिरासत में लिया गया
शामली। पुलिस-प्रशासन पर बनत निकाय में अध्यक्ष पद की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इस बात का विरोध जब चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत ने किया तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया, हालांकि शाम को चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।
दरअसल बनत नगर पंचायत की गिनती चल रही थी और अंतिम चरण की गिनती बाकी रह गई। उस समय तक चेयरमैन पद के प्रत्याशी वजाहत खां आगे थे, लेकिन अंतिम चरण की मतगणना के दौरान राजीव विजयी हो गए। इस पर वजाहत खां के समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन पर गड़बड़ी करने तथा मतगणना में घालमेल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। इस पर मौके पर भारी संख्या में फोर्स बुला ली गई और पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारी। वजाहत खां भी मौके पर आ गए और पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगा दिया। थाना आदर्शमंडी पुलिस वजाहत खां को अपने साथ थाने में ले गई, जिस पर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस हालांकि बाद में सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वजाहत खां का कहना है कि मेरा उत्पीड़न किया गया है, जबरदस्ती पुलिस ने मुझको हिरासत में लिया और थाने में ले गई तथा गड़बड़ी कर दूसरे प्रत्याशी को जिता दिया।
-