{"_id":"5a2053874f1c1b4e718b684b","slug":"121512067975-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्फ स्मार्ट कार्यशाला में स्काउट गाइडों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्फ स्मार्ट कार्यशाला में स्काउट गाइडों को किया जागरुक
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में स्काउट गाइडों को जानकारी दी
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में सर्फ स्मार्ट गैर औपचारिक पाठ्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं को तर्क पूर्ण दी गई जानकारी।
बृहस्पतिवार को खंद्रावली स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में 25 स्कूल कॉलेजों के स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिला समन्वयक अमित कुमार ने सभी स्काउट गाइड को हमेशा स्मार्ट बने रहने के सभी व्यावहारिक सिद्धांतों के विषय में विभिन्न जानकारियां दी। वहीं, ललित कुमार और मुजफ्फरनगर से आई जिला प्रशिक्षक गुंजन ने युवाओं को सकारात्मक, ऑनलाइन कनेक्ट करने, ऑनलाइन खतरों से खुद को बचाने के साथ ही इंटरनेट पर उनके अधिकार और प्रतिष्ठा का सम्मान करने के विषय में जानकारी दी। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह, गीता, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।