{"_id":"5a1da3544f1c1bc1678be605","slug":"121511891796-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारण से कंप्यूटर सेंटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारण से कंप्यूटर सेंटर में लगी आग
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कस्बा कांधला के बुढ़ाना बस स्टैंड पर कंप्यूटर सेंटर में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हो गया। कंप्यूटर सेंटर संचालक ने अर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
कस्बा कांधला में जाट कालोनी निवासी राहुल सैनी पुत्र मुकेश सैनी का बुढ़ाना बस स्टैंड पर माही कंप्यूटर सेंटर है। सोमवार रात वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। रात करीब साढ़े दस बजे उसकी दुकान के बाहर ठेली लगाने वाले युवक ने कॉल करके सूचना दी कि उसकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इसके बाद राहुल सैनी और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह से दुकान का शटर खोलने के बाद आग पर काबू पाया गया। राहुल ने बताया कि दुकान में रखा एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, आधार कार्ड बनाने की मशीन के साथ अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार सुबह राहुल ने व्यापारी मंडल पदाधिकारियों के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। व्यापारियों ने राहुल सैनी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस दौरान ईश्वरदयाल कंसल, सचिन गोयल, विपिन, सावन सैनी, मुकेश सैनी, विक्की और अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।