फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनपद में 6460 परीक्षार्थी देंगे यूपी टीईटी की परीक्षा

जनपद में 6460 परीक्षार्थी देंगे यूपी टीईटी की परीक्षा

Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जनपद में 6460 परीक्षार्थी देंगे यूपी टीईटी की परीक्षा
शामली।
विज्ञापन

अगले माह होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा के लिए जनपद में इस बार पहले वर्ष के मुकाबले काफी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। जनपद में परीक्षा को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। ़जनपद में परीक्षा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए 6460 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में सात परीक्षा केंद्रों की सूची सीटों सहित परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेज दी गई है। पिछली बार परीक्षा पांच केंद्रों पर 3569 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

जनपद में 15 अक्तूबर को होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है। जनपद में अबकी बार पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने आवेदन किए गए हैं। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि इस बार जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए 6460 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए है। प्राथमिक वर्ग के लिए 2101 और उच्च प्राथमिक वर्ग में 4359 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। पिछली बार प्राथमिक वर्ग में 1098 और उच्च प्राथमिक वर्ग में 2471 परीक्षार्थियों ने पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सात परीक्षा केंद्रों की सूची प्रत्येक कॉलेज में उपलब्ध सीटों के अनुसार बनाकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को भेज दी गई है। जिसमेें दो डिग्री कॉलेज और पांच इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र घट और बढ़ भी सकते हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12.30 तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा और दोपहर 2.30 से पांच बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचकर अपनी एंट्री करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed