फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मनरेगा में मजदूरी व पानी की टंकी की मरम्मत चालू कराने का मुददा उठा

मनरेगा में मजदूरी व पानी की टंकी की मरम्मत चालू कराने का मुददा उठा

Wed, 13 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा में मजदूरी  व पानी की टंकी की मरम्मत चालू कराने का मुददा उठा
पानी की टंकी चालू कराने की मांग
विज्ञापन

शामली। चूनसा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जर्जर हालत में पानी की टंकी की मरम्मत कराने की मांग की है।
मंगलवार को चूनसा गांव की मुन्नी देवी, देवबाला, सविता, पाल्ली, बाला, राजेश्वरी, केला, लाली, सत्तो, संजो, मिष्ठा आदि महिलाओं नें कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि पिछले बीस दिन से मनरेगा योजना के तहत गांव मे मजदूरी कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा सड़क व गांव तालाब पर मजदूरी कार्य किया गया है। मनरेगा में कराए गए कार्यों की मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है। चूनसा गांव के हवा सिंह ने डीएम को गांव में पानी की टंकी के बारे में शिकायत देकर अवगत कराया कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण सालो पहले किया गया था। अभी तक पानी की टंकी को चालू नहीं किया गया है। मौजूदा समय पर पानी की टंकी जर्जर हालत में है, जो कभी भी गिर सकती है। गांव में पानी की टंकी के बराबर आम रास्ता है, कभी भी गांव में हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed