{"_id":"59a5b8624f1c1bf0278b46f4","slug":"121504032866-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को किया सम्मानित
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजीविका के लिए बने समूहों की महिलाओं को राज्य मंत्री ने सम्मानित किया।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना विकास चीनी मिल व औद्योगिकी विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रदेश सरकार ने अनेक जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति, वृद्धा विधवा पेंशन का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के समूह बनाकर आर्थिक सहायता देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए है। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा सरकार द्वारा दिए गए धनराशि का सदुपयोग कर जिस कार्य के लिए धन मिला है उस धन को उसी कार्य में लगाकर अपने रोजगार को आगे बढ़ाकर अपना व अपने परिवार का पूर्ण विकास करें। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश राणा ने अच्छा कार्य करने वाले सभी समूह ग्राम संगठन एवं कम्युनिटी सेंटर को सम्मानित किया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने कहा समूह को आपस में लेनदेन करने हेतु 15000 रुपये दिए जाते हैं।