फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एडी बेसिक ने किया स्कूलों और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण

एडी बेसिक ने किया स्कूलों और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण

Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
एडी बेसिक ने किया स्कूलों और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण
शामली/थानाभवन।
विज्ञापन

एडी बेसिक ने बनत स्थित बीएसए कार्यालय और थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी में स्थित सरकारी स्कूलों का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, एमडीएम के स्टॉक और सफाई व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

शुक्रवार को बनत स्थित बीएसए कार्यालय का सहारनपुर एडी बेेसिक अनुराधा शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में लगी बायोमेट्रिक मशीन में कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति चेक की। बेसिक शिक्षा अधिकारी को सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान को 31 अगस्त तक जारी रखने, पंजीकरण संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों का उपस्थिति रजिस्टर, सफाई व्यवस्था और मिड-डे मील का स्टॉक रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में आयोजित हुई योग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, अध्यापक दिनेश बालियान, राज सिंह पुंडीर, गुंजन मलिक, बृजेश ठाकुर, प्रीति, सपना, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed