{"_id":"59627bcf4f1c1b0a7f8b4751","slug":"121499626447-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लम के नकुल का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लम के नकुल का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वाडों प्रतियोगिता में एलम के युवक का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का आलम है। नकुल के एक के बाद एक कर आगे बढ़ते कदम से खेल प्रेमियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
अमरपाल के मुताबिक उसकी बड़ी बेटी नर्मदा जन्म से प्रतिभावान रही। प्रारंभिक शिक्षा काल से ही नर्मदा ने देश के लिए निशानेबाजी में अचूक निशाना लगाकर अपनी धाक जमाई। नर्मदा ने वर्ष 2016 में कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल कर देश का नाम रोशन किया। बड़ी बहन के बढ़ते कदम से प्रभावित होकर छोटे भाई नकुल भी ताइक्वाडों के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़ चला। परिजनों के अनुसार नकुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शामली से की। इसके पश्चात कक्षा 10 से 12 वीं तक की शिक्षा केरल से पूरी कर ताइक्वाडों का अभ्यास किया। वर्ष 2014 में कॉमन वेल्थ गेम्स व 2015 में एशियन चैंपियनशिप में भाग ले चुका है। वर्ष 2016 में यूपी स्टेट व नेशनल गेम्स में विभिन्न अंतरराष्ट्ररीय प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज से स्नातक पूरी कर रहे नकुल पंवार की ताइक्वाडों खेल स्पर्धा में कड़ी मेहनत की। उसका ट्रायल ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी टीम की ओर से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वाडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। नकुल पंवार के अनुसार ओलंपिक गेम्स के बाद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स टूर्नामेंट है। गेम्स 19 से 30 अगस्त 2017 में चीन में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में उसका चयन होना सौभाग्य की बात है। देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का सफल प्रयास कर अपना देश का नाम रोशन करने का सपना है। नकुल पंवार के सलेक्शन होने पर परिजनों और कस्बावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए जश्न मनाया।