{"_id":"595940474f1c1b7e678b4a65","slug":"121499021383-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में फैली बीमारी, कई गोवंश की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में फैली बीमारी, कई गोवंश की हुई मौत
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गोविंद गोशाला में बीमारी फैलने से कई गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। कस्बे के लोगों ने गोशाला में पशु चिकित्सा विभाग से कैंप लगाए जाने की मांग की है।
कस्बे की नई बस्ती कांधला देहात मुक्ति धाम की जमीन पर गोविंद गोशाला स्थित है। गोशाला में करीब 32 गोवंशीय पशु हैं। पिछले कई दिनों से गोशाला बीमारी फैलने से पशु बीमार चल रहे हैं। पशुचिकित्सक के द्वारा उपचार किए जाने पर भी बीमारी बढ़ती जा रही है। अन्य गोवंश भी इसकी चपेट में आ गए हैं। बीमारी से दो पशुओं की मौत हो चुकी है। गोवंशों की देखरेख कर रहे ब्रजवीर ने मामले की सूचना गोशाला के अध्यक्ष डॉक्टर रश्मिकांत को दी। रश्मिकांत की सूचना पर पहुुंचे पशु चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सहदेव सिंह ने टीम के साथ वहां पहुंचकर गोवंश का उचपार शुरू किया। उपचार के दौरान ही दो गोवंशों ने दम तोड़ दिया। कस्बे के लोगों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से गोशाला में कैंप लगाकर उपचार किए जाने की मांग की है।