फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ड्रेनेज खंड विभाग यमुना में बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों में जुटा

ड्रेनेज खंड विभाग यमुना में बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों में जुटा

Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
ड्रेनेज  खंड विभाग यमुना में बाढ़ सुरक्षा  की तैयारियों में जुटा
शामली।
विज्ञापन

यमुना में बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर ड्रेनेज खंड विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। कलरी गांव यमुना तटबंध के किनारे पत्थर, रेत और मिट्टी से भरे कट्टे, बल्लियां, नाइलोन का जाल आदि सामग्री मौके पर मंगा ली गई है। वहीं, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने यमुना किनारे पहुंचकर ड्रेनेज खंड विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यमुना का जल स्तर बढ़ा तो जिले के कलरी गांव को खतरा पैदा हो जाएगा।
मंगलवार को एडीएम शिवबहादुर सिंह ने यमुना किनारे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के तटबंध का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यमुना किनारे कलरी-साल्हापुर गांव में यमुना के तटबंध के बारे में ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता से जानकारी ली। यमुना किनारे तटबंध और रिंग बांध के बीच 50-60 मीटर की दूूरी में 15-20 परिवारों के मकान पहले से बने हुए हैं। पिछले साल यमुना में आई बाढ़ से यमुना में कटान होने से गांव को खतरा बन गया था। गांव को बचाने के लिए ड्रेनेज खंड ने 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रवीण कुुमार ने बताया कि कलरी गांव और यमुना के मुख्य तटबंध के बीच 400 मीटर की दूूरी है। गांव में यमुना की तीन ठोकरें बनाई गई हैं। यमुना तटबंध और रिग बांध बना हुआ है। कलरी गांव में बाढ़ सुुुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर रेत और मिट्टी से भरे कट्टे, नाइलोन का जाल, बल्लियां और पत्थर मौके पर ड्रेनेज खंड विभाग ने मंगा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सिरे से बनेगा बाढ़ सुरक्षा का बजट
ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर बाढ़ सुरक्षा को लेकर तीन दिन पूर्व बैठक हुई। उसमें उत्तर प्रदेश शासन ने पिछले साल बाढ़ सुरक्षा के 18 करोड़ रुपये के पुराने बजट को स्थगित करते हुए नए सिरे से बजट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा दौर में यमुना की धारा बदल रही है। इसलिए बाढ़ से सुरक्षा को लेकर भी नए सिरे से बजट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed