{"_id":"62fe81c665c81b310e484a33","slug":"12-girl-students-were-vaccinated-in-bsm-shamli-news-mrt6014849144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएम में 12 छात्राओं को लगा वैक्सीन का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएम में 12 छात्राओं को लगा वैक्सीन का टीका
विज्ञापन
स्कूल ने टीकाकरण के लिए 21 छात्राओं को लिया गोद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बीएसएम स्कूल में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीम ने 12 छात्राओं को टीका लगाया। स्कूल की प्रबंध समिति ने 21 बालिकाओं को गोद लिया है। उनके टीकाकरण का पूरा खर्च समिति उठाएगी।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अप्रैल में शामली आगमन के दौरान गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण क्षेत्र में सहभागिता व योगदान के लिए बीएसएम स्कूल की मैनेजर छाया सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। स्कूल प्रबंध समिति ने 21 बालिकाओं को गोद लिया और वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठाने का निर्णय किया था। एक वैक्सीन की कीमत 3200 रुपये है। इस बीमारी की रोकथाम हेतु बृहस्पतिवार को स्कूल में टीकाकरण बूथ लगाया गया। जिसमें स्कूल की 12 छात्राओं को टीका लगाया। सीएमओ कार्यालय से आई डॉ. रोशी फातिमा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों से अवगत कराया। वहीं, सही उम्र में वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मैनेजर छाया सिंह ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण सार्थक उपाय है। उन्होंने सभी बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।