{"_id":"5c8d2d9ebdec2214031bb987","slug":"12-ghante-ka-mega-block-9-train-raddh","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे का मेगा ब्लाक, 9 ट्रेनें रद्द रहने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे का मेगा ब्लाक, 9 ट्रेनें रद्द रहने से यात्री रहे परेशान
Sat, 16 Mar 2019 10:38 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली- शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग के 12 घंटे के मेगा ब्लाक के दौरान एक दिन में 12 रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण हुआ। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस जाने के बाद दिल्ली- हरिद्वार व हरिद्वार दिल्ली पैसेंजर समेत 9 ट्रेनें रद्द रहने यात्री पूरे दिन परेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सवारियां इंतजार करती रही।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर लोनी से लेकर टपरी तक 12 रेलवे फाटक पर एक दिन में उत्तर रेलवे के मंडल के अधिकारियों द्वारा शनिवार को अंडरपास निर्माण के लिए मेगा ब्लाक निर्धारित किया गया था। सहारनपुर से दिल्ली के लिए जनता एक्सप्रेस ट्रेन जाने के बाद रेलवे का मेगा ब्लाक सुबह आठ बजे शुरू होगा। ब्लाक शनिवार शाम तक चलता रहा। मेगा ब्लाक के चलते दिल्ली से सहारनपुर व सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली व हरिद्वार जाने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहने से पूरे दिन सवारियां परेशान रही। शामली रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक सवारियां भटकती रही। ट्रेनों के न आने व पूछताछ के बाद यात्री शामली रेलवे स्टेशन से मायूस होकर चले गए। ट्रेनों के आवागमन बंद रहने से शामली रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म सूने पड़े रहे। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को होने वाले ब्लाक के मद्देनजर रेलवे स्टेशन में दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची चस्पा कर दी गई है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शामली आउटर पर 91 नंबर रेलवे फाटक के गेट पर आठ बजे कार्य शुरू हो गया था, शाम 5.30 बजे के बाद रेलवे ब्लाक समाप्त हुआ। खंदरावली के पास रेलवे फाटक के गेट नंबर 84 पर शाम छह ब्लाक कार्य समाप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली- शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे ब्लाक का कार्य संपन्न के बाद दिल्ली से शामली और सहारनपुर के लिए जनता एक्सप्रेस का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर खेकड़ा- लोनी के पास गेट नंबर 11, बड़ौत- बागपत के बीच गेट नंबर 31, 33, कासमपुर खेड़ी बड़ौत के पास 34, 37, 38, 56, 64, 75, खंदरावली गेट नंबर 84, शामली गेट नंबर 91,व टपरी-मनानी के पास गेट नंबर 145 पर अंडरपास कार्य चला।
बसों के सहारे मुसाफिर
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 12 घंटे का मेगा ब्लाक में ट्रेने बंद होने से सवारियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज बसों को रेलवे के मेगा ब्लाक से जबरदस्त आय में इजाफा हुआ। पूरे दिन शामली रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियों की भीड़ रही। सहारनपुर- दिल्ली आने -जाने के लिए रोडवेज बसोँ में अफरातफरी मची रही। रोडवेज बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। उधर, शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो मेें 21 रोडवेज बसों से प्रतिदिन सवारियों से ढाई लाख रुपये की आय होती है। रेलवे के मेगा ब्लाक होने से शामली रोडवेज डिपो की बसों को शनिवार को तीन लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
यात्री बोले,
मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र के लखान गांव निवासी सुभाषचंद शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें जोधपुर जाना है, जोधपुर जाने के लिए वह शामली रेलवे स्टेशन पर आए थे, मगर रेलवे ब्लाक की जानकारी करने के बाद मायूस लौट गए। तितावी क्षेत्र के धनसनी गांव के चंद्रवीर को लोनी जाने के लिए आए थे, ट्रेन न मिलने से लौट गए। नीलम और उनके पति विकास को लोनी जाना था, वही झिंझाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी अब्बास को दिल्ली जाने के लिए रोडवेज का सहारा लेना पड़ा।
मेगा ब्लाक में रद्द रहीं ट्रेनें
1- 51910 सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर
2- 54476 हरिद्वार- दिल्ली पैसेंजर
3- 51909 दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर
4- 74021 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर
5- 74024 सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर
6- 54475 दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर
7- 51908 सहारनपुर -शामली पैसेंजर
8- 51911 दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर
9- 50907 शामली-सहारनपुर पैसेंजर