{"_id":"5dd0365f8ebc3e54c14c4339","slug":"12-complaints-came-in-police-station-resolution-day-four-settled-shamli-news-mrt453950418","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने कांधला में सुनी फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने कांधला में सुनी फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना/कांधला। शनिवार को समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 12 शिकायतें आई, जिनमें चार का निस्तारण कर दिया गया।
शहर कोतवाली में तहसीलदार राजकुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि समाधान दिवस में मारपीट झगड़े की एक शिकायत आई थी, जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
कांधला थाने पर समाधान दिवस में डीएम अखिलेश कुमार और एसपी अजय कुमार भी पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जमीन संबंधी पांच शिकायतें आई। सभी मामलों में मौके पर टीम को भेजा गया। कस्बा एलम निवासी अशोक कुमार ने पड़ोसी पर खेत की मेढ़ तोड़े जाने की शिकायत की। गांव गंगेरु निवासी सुरेंद्र ने जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। पांच शिकायतों में दो का निपटारा करा दिया गया। डीएम ने बाकी समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
झिंझाना थाने पर समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ऊन गौरव सिंह सोगरवाल और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनी। मोहल्ला सैदमीर निवासी युवक ने पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की । एएसपी ने तुरंत आरोपी पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस भेजी। एसडीएम ने बताया समाधान दिवस ने छह शिकायतें आईं, जिनमें अधिकतर जमीन संबंधी थी। इनकी जांच कर निस्तारण के निर्देश राजस्व टीम को दिए गए हैं।