{"_id":"612e72f78ebc3e7a1d77a180","slug":"12-candidates-will-contest-for-nine-member-posts-shamli-news-mrt5542083194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के नौ सदस्य पदों पर 12 प्रत्याशी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के नौ सदस्य पदों पर 12 प्रत्याशी आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ सदस्य पदों पर 12 प्रत्याशी आमने-सामने
शामली। जिला योजना समिति के नौ सदस्य पदों पर अब 12 प्रत्याशी आमने-सामने हैं, तीन सितंबर को मतदान होगा। अनारक्षित महिला सदस्य पदों पर शेफाली चौहान, सुमन देवी का ही नामांकनपत्र दाखिल हुआ था। दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में जिला योजना समिति सदस्य के नौ पदों के लिए सपा और रालोद की ओर से छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से विभिन्न पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने सदस्य पदों के लिए नामांकनपत्र दाखिल किए थे। अनुुुुसूचित जाति की महिला के लिए बबली पत्नी राकेश और अंजली देवी ने नामांकन किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पद के लिए डॉ. नीरज सैनी, सीमा पत्नी रंधावा ने नामांकनपत्र दाखिल किए।
पिछड़ा वर्ग पुरुष पद के लिए अनिल कश्यप, उमेश पंवार ने, अनारक्षित पुरुष पद के लिए अरविंद, परवेज, विनोद, डौली, शर्मिष्ठा और फरजाना ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अनारक्षित महिला के पद पर शैफाली चौहान, सुमन देवी के एक-एक नामांकनपत्र दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को नामांकन वापसी के दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम जसजीत कौर ने शैफाली चौहान और सुमन देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। बाकी नौ पदों पर तीन सितंबर को होने वाले मतदान में 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।