फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1180 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1180 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 14 Oct 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
1180 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs
शामली। जिले स्थित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में मौसम में बदलाव के कारण नजला, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। चिकित्सकों व फार्मासिस्टों ने आरोग्य मेलों में लगभग 1180 मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। बह से ही मरीज आरोग्य मेलों में पहुंचने शुरू हो गए थे। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की। दोपहर 12 बजे तक यहां पर 27 मरीज आए थे। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण नजला व खांसी और वायरल बुखार के मरीज ज्यादा रहे। इसके अलावा खाज खुजली, पेट संबंधी समस्या वाले मरीज भी रहे। आरोग्य मेले में आई गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया। आरोग्य मेलों में कोई गंभीर रोग से पीड़ित मरीज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed