फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1164 candidates gave PGT exam on the first day

पहले दिन 1164 अभ्यर्थियों ने दी पीजीटी की परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
1164 candidates gave PGT exam on the first day
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में महिला परिक्षार्थी की चैकिंग करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला मुख्यालय पर दो केंद्रों पर पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पहले दिन कुल पंजीकृत 1418 में से 1164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 254 अनुपस्थित रहे। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में दो दिन तक दो पालियों में होने वाली पीजीटी परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केंद्र आरके इंटर कालेज और हिंदू कन्या इंटर कालेज बनाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। इस पाली में 771 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 632 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 139 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में भौतिक शास्त्र, बायोलॉजी, समाज शास्त्र और इतिहास की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। इस पाली में भूगोल, फिजिकल एजुकेशन, रसायन विज्ञान, कॉमर्स और हिंदी की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 647 में 532 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों पालियों में 1164 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए और 254 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो गई। बुुधवार को दोनों केंद्रों पर दोनों पाली में टीजीटी की परीक्षा होगी। पहली पाली में 664 व दूसरी पाली में 728 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में महिला परिक्षार्थी की चैकिंग करती महिला पुलिसकर्मी

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में महिला परिक्षार्थी की चैकिंग करती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में  थर्मलस्कैनिंग करते कर्मचारी

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में थर्मलस्कैनिंग करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में परिक्षा देते   परिक्षार्थी

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में परिक्षा देते परिक्षार्थी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed