फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 मेधावियों ने दिल्ली में जिले का लहराया परचम

22 मेधावियों ने दिल्ली में जिले का लहराया परचम

Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
22 मेधावियों ने दिल्ली में जिले का लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अबेकस प्रतियोगिता में शामली की ब्रेन ओ ब्रेन एकेडमी के 22 मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
शामली की ब्रेन ओ ब्रेन एकेडमी (अबेकस) की प्रबंधक उमा जैन ने बताया कि रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें उनकी संस्था के विद्यार्थियों ने भी भाग लेेकर अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त किया। उमा जैन के मुताबिक विदुषी देशवाल, अभिनव मलिक, वंशू खैवाल, आदित्य मलिक, दिव्यांशी सिंह, कृतिका, आस्था पांडे, अधिराज सिंह ने चैंपियनशिप ट्राफी जीती जबकि मदिव जैन, कृष्णा मित्तल, अवनी बंसल, रिद्धि जैन, हितैषी जैन, देवांश गर्ग, उमंग और आराध्या देव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इनके अलावा अंगना मलिक, लक्ष्य मलिक, बानी जावला, लव पुनिया, दिव्यांश मलिक और आर्यन गुप्ता ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर शामली जिले का नाम रोशन किया। पुरस्कार पाने वालों में एसपी अजय कुमार की बेटी आस्था पांडे ने नेशनल चैंपियन ट्राफी और बेटे उमंग पांडे ने गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

प्रबंधक उमा जैन ने बताया कि तीन मिनट के अंदर 50 से अधिक गणित के सवालों के सही जवाब देने पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। एसपी अजय कुमार ने 22 होनहारों को सम्मानित करने की घोषणा की है। उधर, बीएसएम स्कूल में इस प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाले पांच छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राज कुमार धीमान ने बताया कि स्कूल के विदुषी देशवाल, अभिनव मलिक, वंशु खैवाल ने चैंपियन ट्राफी और अंगना मलिक और लव पुनिया ने सिल्वर मेडल जीते। स्कूल में मैनेजर छाया सिंह और चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed