फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘आयुष्मान’ के पैनल में जुड़ेंगे तीन और निजी अस्पताल

‘आयुष्मान’ के पैनल में जुड़ेंगे तीन और निजी अस्पताल

Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
‘आयुष्मान’ के पैनल में जुड़ेंगे तीन और निजी अस्पताल
शामली। जल्द ही आयुष्मान योजना के पैनल में तीन और निजी अस्पताल शामिल हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को इन अस्पतालों के आवेदन प्राप्त होने पर रविवार को अधिकारियों ने दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। अभी तक आयुष्मान योजना के पैनल में शहर के पांच निजी अस्पताल शामिल चल रहे है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार दिया जाता है। साल 2011 के सर्वे के आधार पर गरीब परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है। आयुष्मान योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों को शामिल करने के साथ ही निजी अस्पतालों को भी पैनल में शामिल किया गया है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और सुविधाओं की कमी होने के कारण इस योजना के पैनल में निजी अस्पतालों को जोड़ा जा रहा है। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील कुमार ने बताया कि इस योजना के पैनल में अभी तक शहर के गंगा अमृत हॉस्पिटल, ग्लोबल शांति केयर, बोहरा नर्सिंग होम, गेटवेल हॉस्पिटल और किरण नेत्रालय यानी पांच निजी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा शहर के और तीन निजी अस्पताल अग्रवाल नर्सिंगहोम, अनंता हास्पिटल और उमेश नर्सिंगहोम के आवेदन मिले है। रविवार को एडीएम आनंद शुक्ल, एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार, डीपीएम आशुतोष और जिला प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉक्टर रूशी फातिमा आदि ने अग्रवाल नर्सिंगहोम और अनंता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रजिस्ट्रेशन, भवन संबंधी एमडीएम से स्वीकृत नक्शा और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं आदि की जानकारी ली गई। एसीएमओ ने बताया कि अस्पतालों के निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इन अस्पतालों को योजना के पैनल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में 690 मरीजों को मिला लाभ
शामली। जिला प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉक्टर रुशी फातिमा ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत जिले में अक्टूबर माह से अब तक करीब 690 मरीजों को लाभ मिल चुका है। इनमें करीब 70 मरीजों के दिल संबंधी आपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed