फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होनहारों को प्रोत्साहन देने की विधानसभा में करेंगे मांग

होनहारों को प्रोत्साहन देने की विधानसभा में करेंगे मांग

Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
होनहारों को प्रोत्साहन देने की विधानसभा में करेंगे मांग
सुरेश राणा ने होनहार विनय का बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा में यूपी टॉप करने वाले विनय मलिक को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने विनय को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा में होनहारों को प्रोत्साहन देने की मांग रखी जाएगी।

शामली क्षेत्र के गांव भिक्की देह निवासी किसान परिवार के विनय मलिक ने पुलिस भर्ती परीक्षा में यूपी टॉप किया है। बुधवार को गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने उनके आवास पर पहुंचकर होनहार विनय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के होनहार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में यूपी को टॉप कर विधानसभा के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि होनहारों को प्रोत्साहन दिलाने के लिए विधानसभा में बात रखी जाएगी, ताकि उनका हौसला बढ़े और मदद भी हो सकेगी। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने उनके आवास पर पहुंचकर विनय मलिक को बधाई दी और खुशी व्यक्त की। इनके अलावा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सतपाल पहलवान, अनिल सिद्धू, वीरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, विरेंद्र मलिक, वीरपाल सिंह, सुनील मलिक आदि ने भी विनय को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed