फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टेलेंट सर्च प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया

टेलेंट सर्च प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया

Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
टेलेंट सर्च प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के कक्षा-तीन से कक्षा-आठ तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

प्रथम वर्ग में कक्षा तीन से पांच तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला, मेहंदी तथा सामान्य ज्ञान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम वर्ग में तब्बसुम ने प्रथम, इरम ने द्वितीय तथा आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में शैली ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय व इकरा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, महक ने द्वितीय तथा आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम 20 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस अवसर कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, पारस जैन, मनीष कुमार, अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, नवीन चौहान, अमित गर्ग, सचिन कुमार, इमरान अली, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, गीता रूहेला, गीता वर्मा, कायनात आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed