फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पत्नी और पुत्री को बरामद कराने की एसपी से गुहार

पत्नी और पुत्री को बरामद कराने की एसपी से गुहार

Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और पुत्री को बरामद कराने की एसपी से गुहार
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक युवक ने पत्नी और पांच साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से बरामदगी की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो दिन पहले वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और पांच साल की पुत्री मौजूद थी। जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और पुत्री नहीं मिली। इसी दौरान पता चला कि मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी युवक उसकी पत्नी को पुत्री के साथ बहला-फुसलाकर ले गया। पत्नी घर में रखी हजारों रुपये की नकदी भी लेकर गई है। पीड़ित ने एसपी से पत्नी और पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed