{"_id":"5bf063f7bdec22697652baa8","slug":"11542480887-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह तक चलेगा वार्डों का स्वच्छता रैकिंग सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह तक चलेगा वार्डों का स्वच्छता रैकिंग सर्वेक्षण
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक माह तक नगर निकायों में पूर्ण स्वच्छ रैकिंग सर्वेक्षण 15 दिसंबर तक चलेगा। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले वार्डों को 23 दिसंबर तथा प्रदेश स्तर पर 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।
एडीएम वित्त केबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकायों के अधिकारियों, सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वार्ड में पूर्ण स्वच्छता स्वच्छ रैकिंग के लिए सर्वेक्षण होगा। नगर निकायों के सदस्य अपने वार्ड में सड़क, गली, नाली व नाले की पूर्ण सफाई स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की देखरेख में करवाए। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वच्छता के कार्यक्रम को वार्ड के प्रत्येक घर में रहने वाले नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रदेश में सरकार के पूर्णतया प्लास्टिक, पॉलिथीन को प्रतिबंधित किया गया है। जन जागरूकता को बढ़ाने एवं स्वच्छता के प्रति आमजन के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूक करना है। डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन करने के लिए भी कार्य करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए शहरों की कचरा मुक्त करनेे, खुले में शौच से मुक्ति आदि बिंदुओं को शामिल करने का लक्ष्य है।
बैठक में नगर निकाय निदेशालय के प्रतिनिधि वैभव पांडे, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, नगर पंचायत ऊन चेयरमैन कुलदीप मान, दीपा पंवार, एसडीएम ऊन केपी तोमर, स्वच्छता प्रोग्राम में जिला मैनेजर रोहित सिंह, वार्ड स्वच्छता समिति के सदस्य तथा ईओ मौजूद रहे।