फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छठ पूजा करने आया किशोर यमुना में डूबा, मौत

छठ पूजा करने आया किशोर यमुना में डूबा, मौत

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा करने आया किशोर यमुना में डूबा, मौत
यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। छठ पूजा पर परिवार सहित कैराना आए किशोर की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकाला। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार सुबह पानीपत के उझा रोड एकता विकास कॉलोनी निवासी मोहन अपने परिवार के साथ छठ पूजा पर कैराना स्थित यमुना घाट पर पूजा अर्चना करने के लिए आया था। यमुना में स्नान करते वक्त मोहन का 17 वर्षीय पुत्र धीरज अचानक से यमुना में बने गहरे कुंड में डूब गया। किशोर के डूबने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस करीब आधा दर्जन गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान करीब चार घंटे तक गोताखोरों ने डुबकी लगा व जाल की मदद से किशोर की तलाश की। चार घंटे बाद गोताखोरों ने धीरज का शव यमुना से बाहर निकाला। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। एएसएसआई भानू प्रताप ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने नहीं की मदद
मृत किशोर के पिता मोहन ने बताया कि वह पानीपत की एक फैक्टरी में काम करता है। चार बच्चों में धीरज सबसे बड़ा था। जैसे ही धीरज यमुना में डूबा, वैसे ही वह हरियाणा पुलिस चौकी पर मदद के लिए पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने यह कहते हुए उसे वापस भेज दिया कि यह मामला यूपी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन से बने गहरे गड्ढों ने ली धीरज की जान
कई साल पहले यमुना में उक्त स्थान पर बडे़ स्तर पर रेत खनन हुआ था। नतीजतन वहां गहरे गड्ढे बन गए थे। इन्हीं गड्ढों की चपेट में आने से तीन साल पहले शामली के बलवा गांव निवासी दो युवक भी डूब गए थे। गोताखोर राधेलाल ने बताया कि उक्त स्थान पर तीस-तीस फीट गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed