Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   11,538 candidates took the exam under strict surveillance.

Shamli News: कड़ी निगरानी में 11538 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
11,538 candidates took the exam under strict surveillance.
शहर के आरके इंटर कॉलेज में पीईटी परीक्षा देने के लिए अभ्य​र्थियों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : Self
शामली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले के 22 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तलाशी और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर दोनों पाली में कुल 11538 अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। जबकि 7038 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को परीक्षा का द्वितीय दिन रहा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित रही। बारिश के मौसम में भी परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की लाइन लगने लगी। सभी को मुख्य गेट पर ही पुलिस द्वारा तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। चेकिंग के प्रतिबंधित सभी सामान बाहर ही रखवा दिया गया। इसके बाद बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कक्षों में सीसीटीवी व कंट्रोल रूम से विशेष निगरानी रखी गई। परीक्षा शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले मुख्य गेट बंद कर दिए गए।
एडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में सभी 22 केंद्रों पर दोनों पाली में कुल 18576 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें 11538 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 7038 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 9288 में से 5524 ने परीक्षा दी, जबकि 3764 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 9288 में से 6014 ने परीक्षा दी व 3274 ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। बिना किसी परेशानी के सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। nडीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं : जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वीवी इंटर और स्कॉटिश, हिंदू कन्या व अन्य केंद्रों पर सुरक्षा और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर बने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और परीक्षा कक्षों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed