{"_id":"5b91674b867a557fe86c281f","slug":"11536255819-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और युवक की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से एक और युवक की मौत
कैराना। क्षेत्र में फैले जानलेवा बुखार के प्रकोप ने एक और युवक की जान ले ली। युवक एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त था, जिसका दिल्ली में उपचार चल रहा था। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, तीन दिन के भीतर दो मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर बना हुआ है, जिससे लोगों में रोष बना है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला पीरजादगान निवासी हामिद (18) पुत्र शफीक को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसे परिजनों ने नगर में चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण परिजन शामली निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को परिजन हामिद को दिल्ली में उपचार के लिए ले गए और उसे भर्ती करा दिया। बताया गया है कि बुधवार को युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने दिल्ली से शव लाकर कैराना में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।