{"_id":"5b8ae62442c7924651655b87","slug":"11535829540-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज में 333 संविदा परिचालको के लिए आए 19 हजार 642 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज में 333 संविदा परिचालको के लिए आए 19 हजार 642 आवेदक
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी रोडवेज के 333 संविदा परिचालकों के पद लिए 19 हजार 642 आवेदन आनलाइन प्राप्त हुए हैं।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जिले में यूपी रोडवेज के 333 संविदा परिचालकों के पद के लिए छह अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए कुल 19 हजार 642 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सामान्य जाति 3415, अन्य पिछड़ा जाति 9993, अनुसूचित जाति 6079 और अनुसूचित जाति के लिए 155 आवेदन शामिल हैं। प्रथम चरण में कुल 507 अभ्यार्थियों के प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए थे। जिसमें 207 अभ्यार्थी आए, लेकिन 300 अभ्यार्थी किसी कारण नहीं आ सके। सहारनपुुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज कुमार ने बताया कि पांच सितंबर तक प्रथम चरण में अनुपस्थित रहे 300 आवेदकों को दोबारा सभी प्रमाणपत्र के साथ चार-चार पासपोर्ट फोटो व आधार कार्ड लेकर प्रशासनिक समिति के समक्ष उपस्थित होना है। आरक्षण व इस आधार पर आयु सीमा में छूट का दावा करने वाले आवेदक को अपना जाति प्रमाण भी लाना होगा। परिचालक कार्य हेतु लाइसेंस की धारिता अनिवार्य है। दूसरे चरण में 420 आवेदकों को बुलाया जाएगा। संविदा परिचालकों की नियुक्ति होने के बाद सहारनपुर परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, गंगोह व शामली रोडवेज के डिपो में रोडवेज की बसों में तैनाती की जाएगी।