{"_id":"5b8ae56442c792466d2834b1","slug":"11535829348-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का धरना जारी
ऊन। चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का शनिवार को भी धरना जारी रहा।
शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन ऊन के आह्वान पर अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी रहा। धरने पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह, महासचिव राकेश कुमार, रवि सिरोही, सतीश कंडेला, भारत भूषण, नवीन सरोहा, जोगिंदर सिंह, सचिन मलिक आदि मौजूद रहे। उधर, तहसील संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में तहसील में शीघ्र रजिस्ट्री दफ्तर की स्थापना एवं क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की गई मांग की। इस दौरान पुष्पेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, समरपाल तोमर, सत्यपाल सिंह, मानसिंह, रवि कुमार, सहदेव कुमार आदि मौजूद रहे।
ओमप्रकाश राजभर आज आएंगे
शामली। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को दोपहर बारह बजे कस्बा ऊन में बाईपास स्थित बाबा समनदास मंदिर संत्सग भवन में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद में वह चौसाना में कश्यप विकास सामाजिक सोसाइटी के तत्वावधान में भागीदारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।