{"_id":"5b898e3e42c7924656043d78","slug":"11535741502-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन झुलसा, एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन झुलसा, एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर पुल के पास विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के दौरान बिजली आपूर्ति शुरू कर देने की वजह से लाइनमैन झुलस गया। उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लाइनमैन के परिजनों और ग्रामीणों ने आदर्श मंडी थाना पहुंचकर मामले में बिजलीघर के एसएसओ पर जानबूझकर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
आदर्श मंडी थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव बधेव निवासी रादेश कुमार विद्युत निगम में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर बतौर लाइनमैन कार्य करता है। बृहस्पतिवार दोपहर अवर अभियंता के निर्देश पर वह पूर्वी यमुना नहर पुल के पास विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था और बिजलीघर से शट डाउन लिया था। खंभे पर चढ़कर रादेश लाइन ठीक कर रहा था। आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने जानबूझकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इस कारण जोरदार करंट लगने पर रादेश झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। इसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया, तो वहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां से भी गंभीर हालत के चलते रादेश को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
आरोप है कि इस मामले में बिजलीघर के एसएसओ की साजिश है, जिस कारण रादेश की जान पर बन आई। मामले में आरोपी एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, भारत भूषण, भूपेंद्र, विपिन चौधरी, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, अरुण चौधरी, मोती शर्मा, वैभव, उदयभान, अरविंद, सुशील, विपिन और उमेश आदि मौजूद रहे।