{"_id":"5b69f11f4f1c1b54638b6f27","slug":"11533669663-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
कैराना। क्षेत्र में गोहत्या की बढ़ती घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि सफेदपोश नेता व पुलिस के संरक्षण में गोहत्या चल रही है। इस संबंध में एसडीएम कैराना को ज्ञापन देकर गोहत्या के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री मनोज सैनी के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम कैराना को ज्ञापन सौंपा। उसमें बताया है कि कैराना क्षेत्र में गोहत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। महासंघ ने मांग की है कि कैराना क्षेत्र में हो रही ऐसी घटनाओं को रोका जाए और गोहत्या के मामलों में आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष पंकज वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।