{"_id":"5b5f52ca4f1c1bc6508b7c0c","slug":"11532973770-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने भरी हुंकार: शामली चीनी मिल गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने भरी हुंकार: शामली चीनी मिल गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी
शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर शामली चीनी मिल गेट पर धरना दिया। शाम चार बजे धरनास्थल पर एसडीएम सदर व डीसीओ व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर किसानों का ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि चीनी मिलों द्वारा चीनी उठान का नया कोटा आने के बाद किसानों का 85 प्रतिशत तक बकाया गन्ना भुगतान 15 अगस्त तक किया जाएगा। बकाया गन्ना भुगतान न होने तक किसी भी किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी।
सोमवार को अपर दोआब शुगर मिल के मुख्य गेट पर भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार व भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल के संयुक्त नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिल पर किसानों का 469 करोड़ 71 लाख 97 हजार रुपये गन्ने का बकाया भुगतान है। दोपहर करीब 12 बजे धरनास्थल पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम सदर को कब भेजा जाए। मौके पर भाकियू नेताओं ने कहा कि शामली चीनी मिल के मालिकों और उनके अधिकारियों पर किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं का विश्वास नही रहा है। मिल मालिकों से वार्ता करने के बाद गन्ने का बकाया भुगतान का पक्का आश्वासन लेकर आए। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कब तक हो जाएगा। धरनास्थल से सीओ सिटी लौट गए।
बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में आयोजित भाकियू कार्यकर्ताओं के धरनास्थल पर भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल, सतपाल पहलवान, उदयवीर बनत, सुशील मूंछ, देशपाल सिंह दरगाहपुर, देवराज पहलवान, प्रदीप त्यागी, पद्म खेड़ी, पप्पू भारसी, अजयवीर त्यागी ने विचार व्यक्त किए। दो बजे के बाद एसडीएम सदर अरविंद कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती व सीओ सिटी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह आदि मिल गेट भाकियू के धरना स्थल पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन लिया। एसडीएम सदर ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान न होने तक किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं जाएगी। बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिए जाने का मामला शासन स्तर का है। इस संबंध में भाकियू का ज्ञापन डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन द्वारा चीनी मिल मालिकों का चीनी का बेसिक कोटा बढ़ने के बाद 85 प्रतिशत बकाया गन्ना भुगतान 15 अगस्त तक किसानों का कराया जाएगा। उधर, डीसीओ डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल सरशादी लाल समूह की अपर दो आब चीनी मिल के जीएम गन्ना कुलदीप पिलानिया से वार्ता की।