{"_id":"5b5b67b84f1c1b52748b7395","slug":"11532716984-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटटी की ढांग गिरने से बहा मजदूर, साथियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटटी की ढांग गिरने से बहा मजदूर, साथियों ने बचाया
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांग गिरने से बहा मजदूर, साथियों ने बचाया
चौसाना।
लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को गांव साल्हापुर में तटबंध के निर्माण में लगा एक मजदूर मिट्टी कटान होने के कारण यमुना नदी में गिर गया और बह निकला। साथी मजदूरों ने उसे बचा लिया। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार के कारण तटबंध का निर्माण कार्य सही समय पर नहीं हो सका। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
चौसाना क्षेत्र के साल्हापुर गाव मेें तटबंध संख्या 6 से 9 पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पानी का तेज बहाव तटबंध पर टक्कर मार रहा है, जिससे तटबंधों को खतरा पैदा हो रहा है। शुक्रवार को छोटू नामक मजदूर मिट्टी की ढांग गिरने से यमुना नदी में गिर गया और बहने लगा। करीब 200 मीटर दूरी पर साथी मजदूरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर लेखपाल ओमपाल शर्मा मौके पर पहुंचें और घटना की जानकारी लेकर लौट गए।