फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईद की तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था के चलते फोर्स भी अलर्ट

ईद की तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था के चलते फोर्स भी अलर्ट

Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था के चलते फोर्स भी अलर्ट
ईद की तैयारियां पूर्ण, फोर्स भी अलर्ट
विज्ञापन

शामली/कैराना। ईद-उल-फितर के त्योहार पर ईदगाह समेत प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई। त्योहार और नमाज के मद्देनजर शामली और कैराना नगर पालिका सहित जिले में साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई है। एसपी के आदेश पर पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मुकद्दस रमजान-उल-मुबारक में पूरे महीने रोजे और इबादत के बाद आ रहे ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते पिछले कई दिनों से बाजारों में भीड़ भी बढ़ने लगी है। ईद की तैयारियों के तहत पुलिस-प्रशासन भी चौकस है। नगर पालिका चेयरमैनों द्वारा शामली, कैराना, थानाभवन, जलालाबाद, कांधला सहित अन्य कस्बों में ईदगाह मैदान सहित अन्य प्रमुख बड़ी मस्जिदों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शामली ईदगाह के मैदान में शहर और देहात क्षेत्र से लाखों मुसलमान नमाज अदा करते हैं। नगर पालिका द्वारा मस्जिदों के बाहर साफ-सफाई कराई गई है। पीने के पानी की व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। जुमे को ईद के संभावित होने के चलते बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों से साफ-सफाई कराई गई। पानी का छिड़काव भी कराया। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के चलते एसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईद की नमाज के तहत फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बरती गई कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed