{"_id":"5b2163a14f1c1b214d8b630a","slug":"11528914849-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने करा दिया दंपति के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने करा दिया दंपति के बीच समझौता
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने करा दिया दंपति के बीच समझौता
कैराना। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती का पुलिस ने उसके पति से समझौता करा दिया, जिसके बाद युवती को उसके पति के साथ गांव भेज दिया गया।
मंगलवार को कांधला निवासी युवती ने कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि एक साल पूर्व दूसरे समुदाय के युवक से उसने प्रेम विवाह किया था। बाद में पति व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जबकि घर से फरार होने के कारण नाराज चल रहे उसके मायके वालों ने भी उसे घर में आने से मना कर दिया। जिस कारण वह दर दर की ठोकरें खा रही है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने बुच्चाखेड़ी निवासी पति व ससुराल वालों को कोतवाली बुलाया। इस दौरान कुछ जिम्मेदार लोग भी आ गए तथा पुलिस के सहयोग से दोनो के बीच समझौता करा दिया गया। इस मामले में एसआई अमन सिंह ने बताया कि दंपति के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ उसके घर बुच्चाखेड़ी चली गई।