फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से रोष
विज्ञापन

कैराना।
चार दिन पहले गुलशन नगर कॉलोनी में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मंगलवार की शाम पानीपत रोड पर गुलशन नगर कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर इस्लामी मदरसे के निकट फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले चार दिन पहले मोहल्ले का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसको अभी तक नहीं बदला गया। मस्जिद के मुतवल्ली हाजी शौकत ने कहा कि पिछले चार दिनों से बार-बार शिकायतों के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को उतरवाना तक मुनासिब नहीं समझा। एसडीओ और बिजलीघर में बार-बार शिकायतें की जा रही है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में बिजली नहीं आने से लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा मदरसे में बच्चों तथा नमाजियों को मस्जिदों में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस दौरान हाजी शौकत, मेहंदी हसन, डॉ. आमिर, हाफिज मुबीन आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed