{"_id":"5ac9169c4f1c1bf4618b60ae","slug":"11523127964-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक व दो कर्मचारियो को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक व दो कर्मचारियो को दी विदाई
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक व दो कर्मचारियों को दी विदाई
कांधला। चंदन लाल नेशनल कालेज के एक प्रवक्ता व दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर्, मदनपाल सिंह समन्वक कुलदीप मलिक व सुशील कुमार प्रधानाचार्य ने सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा व रामपाल शर्मा को बैज व मालाएं पहना कर भावभीनी विदाई दी। समारोह के संयोजक रामरिच्छ पाल प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिह्न भेट किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्वारा की गई संचालन सुरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर हिंदू इंटर कालेज के प्रबंधक प्रदीप सिंघल, प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह, पवन कंसल के साथ अध्यापक मौजूद रहे।