फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वयंसेवकों ने शहर में किया साक्षरता और स्वच्छता का सर्वे

स्वयंसेवकों ने शहर में किया साक्षरता और स्वच्छता का सर्वे

Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने शहर में किया साक्षरता और स्वच्छता का सर्वे
शामली। आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस द्वितीय इकाई का प्राकृतिक चिकित्सालय में शिविर चल रहा है। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ देव ग्रुप ने प्रार्थना प्रस्तुति से किया। इसके बाद आज का विचार दयालुता पर चर्चा की गई। शिविर के पहले सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने मोहल्ला घेरबुखारी की मुस्लिम कॉलोनी में घर घर घूमकर साक्षरता और स्वच्छता सर्वे किया। जिन घरों में कम साक्षरता और स्वच्छता मिली, उन्हें पढ़ाई और सफाई के प्रति जागरूक किया। सर्वे में पाया गया कि वहां पर साक्षरता दर काफी कम है। द्वितीय सत्र में सभी ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया। जिसे देखकर सभी स्वयंसेवक करुणा से भर उठे। सभी स्वयंसेवकों ने प्रभुओं की सेवा के लिए दान दिया। इसके बाद रोटरी क्लब की ओर से लगाए गए शिविर में सभी का ब्लड ग्रुप चेक किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने किया। इस दौरान अजय बाबू शर्मा, अजय श्रीवास्तव, डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला, ओमकार सिंह, गौरव, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed